समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1735,
दिनांक 27/10/2026,
==================
पूर्णिया जिला स्वास्थ्य सेवाओं में पूरे बिहार में प्रथम स्थान पर:-
पूर्णिया जिले ने स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के मामले में पूरे बिहार राज्य में पहला स्थान हासिल किया है।
मुख्य बिंदु:--
रैंकिंग में सुधार: पूर्णिया जुलाई में 5वें और अगस्त में दूसरे स्थान पर था, जो सितंबर माह में 78.57 अंक के साथ पहले स्थान पर पहुँच गया।
शीर्ष 5 जिले:---
पूर्णिया - 78.57 अंक,
गोपालगंज - 72.87 अंक,
शेखपुरा - 70.51 अंक,
सीतामढ़ी - 70.45 अंक,
मुंगेर - 68.07 अंक,
सक्रिय केंद्र:-- जिले के 14 प्रखंडों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सुदूर क्षेत्रों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से लोगों को निःशुल्क जांच, उपचार और दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं।
सहयोग: इस उपलब्धि में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ यूनिसेफ और पिरामल स्वास्थ्य जैसी संस्थाओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच (GMCH) या प्रखंड अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों के पास रैफर किया जा रहा है।
#pmnarendramodi
#cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 29, 2026