छपरा शहर में भव्यता एवं श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा दुर्गा पूजा महोत्सव, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद
आकर्षक पूजा पंडाल, मनमोहक प्रकाश सज्जा और श्रद्धालुओं के अनुशासित आवागमन के लिए प्रशासन एवं पूजा समितियों का सराहनीय समन्वय
छपरा, सारण। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर छपरा शहर में दुर्गा पूजा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति, उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित भव्य पूजा पंडालों की आकर्षक सजावट, कलात्मक संरचना एवं मनमोहक प्रकाश व्यवस्था श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं तथा पूरे शहर में भक्तिमय वातावरण के साथ पर्व की रौनक देखने को मिल रही है।
श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विधि-व्यवस्था संधारण एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर व�
Saharsa, Bihar | Oct 19, 2026