मनोपाली, बनियापुर में ड्रैगन थीम पर बना भव्य दुर्गा पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र, भीड़ प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम
छपरा, सारण 19 अक्टूबर 2026
दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर सारण जिले के मानोपाली, बनियापुर में ड्रैगन थीम पर निर्मित भव्य पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां जन सहयोग मां दुर्गा पूजा समिति द्वारा पिछले 23 वर्षों से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालु उत्साह एवं भक्तिभाव के साथ मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं।
खुले मैदान में निर्मित इस पंडाल में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। भीड़ प्रबंधन को सुचारु बनाए रखने के लिए बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था की गई है। वहीं, निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से परिसर में 8 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
पूजा आयोजन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने एवं श्रद्धालुओं की सहायता के लिए 130 स्वयंसेवक (वॉलंटियर) सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इनके माध्यम से श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित रखने तथा भीड़ नियंत्रण में सहयोग दिया जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, सुरक्षा एवं सुचारु भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मां दुर्गा का दर्शन कर सकें।
Saharsa, Bihar | Oct 19, 2026