हरसूद: नगर परिषद की बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर हुआ विचार-विमर्श
Harsud, Khandwa | Oct 30, 2026 शुक्रवार सुबह 11 बजे के लगभग नगर परिषद छनेरा नया हरसूद कार्यालय में परिषद सदस्यों की बैठक हुई। जो दोपहर करीब 12:30 बजे तक चली। जिसमें गीता भवन निर्माण, चौराहे का नाम परशुराम चौराहा करना, संत बुखारदास बाबा मेला, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, पुराने सीसी रोड एवं नाली का पुनः निर्माण, स्ट्रीट लाइट पोल स्थापना, रोड सेफ्टी उपकरण सहित अन्य बिंदुओं पर विचार विमर्श हुआ।