पातेपुर: पातेपुर के अजीजपुर चांदे गांव में पोखर में नहाते समय डूबने से किशोर की मौत, परिजनों ने स्कूल में किया हंगामा
पातेपुर के अजीजपुर चांदे गांव में पोखर में नहाने के दौरान एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने शव को पानी से निकाल कर स्कूल में रख कर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने 3 बजे के करीब आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत कराया तथा आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।