हरिद्वार: हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर लड़ाई-झगड़ा कर रहे दो युवकों को जीआरपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर दो युवक आज लड़ाई झगड़ा कर रहे थे। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से पहले दोनों को काफी समझा बुझाकर शांत कराने का प्रयास भी किया गया। लेकिन दोनों मरने मारने उतारू हो गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को जीआरपी थाने लाकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और कोर्ट में पेश कर दिया।