हरिद्वार: शंकराचार्य चौक के पास दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर इनोवा कार की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत, CCTV में साफ हुई घटना
शनिवार को शंकराचार्य चौक के पास दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई बाईक सवार की मौत से ठीक पहले का CCTV सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बाईक सवार को तेज रफ्तार इनोवा कार ने पीछे से टक्कर मारी। कनखल पुलिस ने CCTV के आधार पर आरोपी इनोवा कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। सड़क हादसे में छोले कुलचे की दुकान के संचालक पप्पू कोरी की मौत हो गई थी।