फिरोज़ाबाद: थाना नसीरपुर क्षेत्र माइलस्टोन 51 आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुये भीषण सड़क हादसे में एक सात वर्षीय बालिका सहित दो की मौत
शुक्रवार की तड़के तीन बजे करीब थाना नसीरपुर क्षेत्र माइलस्टोन 51 आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर श्रद्धालुओं से भरी एक बस चालक को नींद की झपकी आने के चलते अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे से नीचे खाई में पलट गई। इस दुर्घटना में बस में सवार 65 यात्रियों में से लगभग दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। जिनमे उपचार के दौरान एक सात वर्षीय बालिका सहित दो की मौत हो गई।