धर्मशाला: जिला कांगड़ा में करीब एक लाख से ज्यादा बच्चों ने दिया स्कॉलरशिप एग्जाम, 10 जून को घोषित किया जाएगा परीक्षा परिणाम
क्रैक अकादमी की ओर से प्रदेश सरकार के सहयोग से छठी से जमा दो कक्षा के बच्चों के लिए आयोजित किए गए स्कालरशिप एग्जाम में कांगड़ा जिले से करीब एक लाख से ज्यादा बच्चों ने परीक्षा दी है,जिले में करीब 40 केंद्र बनाए गए थे,जिनमें परीक्षा दिन में 11 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक संचालित की गई,परीक्षा का परिणाम दस जून को घोषित किया जाएगा।