धर्मशाला: इस वर्ष धर्मशाला वन मंडल में फायर सीजन में छह से सात मामले आए सामने, बोले DFO दिनेश शर्मा
फायर सीजन में इस बार अब तक मौसम मेहरबान रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस वर्ष धर्मशाला वन मंडल में फायर सीजन में छह से सात मामले ही जंगलों में आग के सामने आए हैं,विभाग का मानना है कि अधिकतर जंगलों के आग के मामले प्राकृतिक नहीं होते, बल्कि मानवीय चूक से घटित होते हैं,वहीं कांगड़ा क्षेत्र में कई स्थानों छोटे-मोटे आग के मामले सामने आए हैं।