धर्मशाला: जिला परिषद के पार्षद जोगिंद्र ने धर्मशाला में कहा- ओबीसी वर्ग के प्रमाण पत्र को 3 साल या आजीवन समय के लिए बनाया जाए
ओ.बी.सी. वर्ग के प्रमाण पत्र को तीन साल या आजीवन समय के लिए बनाया जाए,धर्मशाला में प्रेसवार्ता को आयोजित करते हुए जोगिंद्र ने कहा कि ओ.बी.सी. प्रमाण पत्र एक साल के बाद नए सिरे से बनाए के लिए लंबी प्रकिया को पार करना पड़ता है,ऐसे में हर साल सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट कर बेराजगार युवा वर्ग व लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।