प्रतापगढ़: कुशहा गांव में विवाहिता ने पड़ोसी पर अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का लगाया आरोप
प्रतापगढ़ जनपद के कुशहा गांव की रहने वाली एक विवाहिता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपित किया है कि उसका पड़ोसी गंदी नियत रखता है। आए दिन अश्लील हरकत और इशारे करता है। हद तो तब हो गई जब उसने विवाहिता का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी पर उसका उसके पति से अनबन हो गई। वह अपने तीन बच्चों के साथ भय के साए में रहने को मजबूर है।