शाजापुर: शाजापुर एसडीएम ने मक्सी में धारा 163 लागू की, भीड़ जमा होने पर रोक, सोशल मीडिया पर भी निगरानी
सोमवार देर रात मक्सी में दो पक्षों में विवाद होने के बाद शाजापुर एसडीएम मनीषा वास्कले ने मक्सी में प्रतिबंधात्मक धारा 163 लागू की है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत शाजापुर अनुभाग के कस्बा मक्सी के नगरीय सीमाक्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किए गए हैं। जिसके तहत मक्सी में भीड़ जमा होने पर रोक लगाई गई है।