तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन 2026: मतदान केंद्र का जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा
बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन, 2026 के अवसर पर जिला पदाधिकारी कुमार गौरव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने आर.बी.बी.एम. महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान मतदान अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न कराने तथा प्रत्येक वैध मतदाता की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर जिला नियंत्रण कक्ष से तत्काल संपर्क स्थापित करने को कहा गया।