पचरुखी: गम्हारिया गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट, महिला हुई जख्मी
गम्हारिया गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट कर एक महिला को जख्मी कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घायल महिला गायत्री देवी ने बताया कि बुधवार की संध्या पट्टीदारों से भूमि विवाद को लेकर मारपीट हुई और वह घायल हो गई। घायल महिला का परिजनों ने पचरुखी सीएचसी में इलाज कराया गया। गुरुवार को महिला के बयान पर पचरुखी थाना कांड संख्या 257/24 दर्ज की गई।