पचरुखी: आलापुर गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट में तीन घायल, प्राथमिकी दर्ज
पचरुखी थाना क्षेत्र के आलापुर गांव में बुधवार की संध्या दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में तीन लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को परिजनों की सहायता से सिवान सदर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां सबका इलाज किया गया। इस मामले में उसेंद्र प्रताप सिंह के आवेदन पर पचरुखी थाना कांड संख्या 261/24 दर्ज की गई है।