पचरुखी: पचरुखी के दर्जनों आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को कराया गया अन्नप्रासन
पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुधवार को अन्नप्रासन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान छः माह के उम्र के बच्चों को अपन्नप्रासन कराया गया। आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा बताया गया कि जैसे ही बच्चे छः माह के उम्र के हों जाएं, उन्हें पूरक आहार देना प्रारंभ कर देना चाहिए। ताकि उनका समुचित शारीरिक वी मानसिक विकास हो सके।