पचरुखी: सादिकपुर गांव के समीप स्कूटी की ठोकर से मंदिर के पुजारी हुए घायल
पचरुखी थाना क्षेत्र के सादिकपुर गांव के समीप बुधवार की संध्या तेज रफ्तार स्कूटी ने मंदिर के पुजारी को ठोकर मार दी। जिससे पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पुजारी को स्थानीय लोगों की सहायता से पचरुखी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां पुजारी की प्राथमिक चिकित्सा की गई। इसके बाद उनकी गंभीर स्थिति के मद्देनजर डॉक्टरों ने उन्हें सिवान सदर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया।