पचरुखी: भवानी मोड़ के समीप बाइक से गिरकर महिला हुई जख्मी
पचरुखी भवानी मोड़ के समीप मंगलवार को बाइक से गिरकर एक महिला जख्मी हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि हुसैनगंज निवासी तबस्सुम खातून अपने भाई के साथ मायके से हुसैनगंज स्थित ससुराल जा रही थी। इसी दौरान भवानी मोड़ के समीप वह बाइक से गिर गई और जख्मी हो गई। जख्मी महिला का पचरुखी सीएससी में इलाज कराया गया।