पचरुखी: तरवारा में बाइक से गिरकर युवक हुआ जख्मी
तरवारा बाजार में बुधवार को बाइक से गिरकर एक युवक जख्मी हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शहारकोला बाजार निवासी साजिद अली अपनी बाइक से सिवान की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बाइक से गिरकर जख्मी हो गया। जख्मी युवक को स्थानीय लोगों की सहायता से सिवान सदर हॉस्पिटल भेजवाया गया।