शिवपुरी नगर: शास्त्री नगर कॉलोनी में किराएदार ने मकान पर किया कब्जा, कलेक्टर से की गई शिकायत
शहर के शास्त्री नगर कॉलोनी में स्थित हरियाणा की बहन और भोपाल के भाई के नाम मकान पर उसमे किराए से रह रहे अनिल शर्मा और उसकी पत्नी संध्या शर्मा ने जबरदस्ती कब्जा कर लिया। और फर्जी एग्रीमेंट तैयार कर उन्हे नोटिस भेज दिया। जिसकी शिकायत हरियाणा से आए राजेंद्र सक्सेना ने शिवपुरी कलेक्टर से करते हुए कार्यवाही की मांग की है।