नबीनगर: बसतपुर गांव से पुलिस ने 30 लीटर महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
बड़ेम ओपी थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बसतपुर गांव से 30 लीटर महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराब तस्कर इसी गांव निवासी सुजित राम है. थानाध्यक्ष सिमरन राज ने गुरुवार को बताया कि महुआ शराब को जब्त कर थाना लाया गया है तथा मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उक्त शराब तस्कर को जेल भेज दिया गया है.