नबीनगर: माली थाना की पुलिस ने चैनपुर और सोनवर्षा गांव में आरोपितों के घर पर चिपकाया इश्तेहार
माली थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के चैनपुर और सोनवर्षा गांव में आरोपितों के घर इश्तेहार चिपकाया है. चैनपुर गांव में मंटू दुबे उर्फ मनीष दुबे और सोनवर्षा गांव में सोनू कुमार के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया है. थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि उक्त दोनों पर थाने में मारपीट को ले प्राथमिकी दर्ज है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद फरार चल रहे थे.