नबीनगर: 21अगस्त को भारत बंद को लेकर पूर्व संध्या पर मदनपुर में एससी/एसटी संघर्ष मोर्चा एवं भीम आर्मी ने निकाली मशाल जुलूस
मदनपुर में 21 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के द्वारा एससी-एसटी के आरक्षण में क्रीमी लेयर एवं उप वर्गीकरण करने संबंधी निर्णय के आलोक में भारत बंद को लेकर पूर्व संध्या पर मशाल जुलूस निकाली गयी. मशाल जुलूस मंगलवार की संध्या एससी/ एसटी संघर्ष मोर्चा एवं भीम आर्मी मदनपुर इकाई द्वारा निकाली गई . मशाल जुलूस शिवनाथ बीघा मोड से निकलकर मुख्य बाजार पहुचीं.