नबीनगर: पोखराही गांव के मुख्य सड़क किनारे से पुलिस ने 96 बोतल देशी टनाका शराब के साथ एक बाइक किया जब्त, शराब तस्कर फरार
नबीनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के पोखराही गांव के मुख्य सड़क किनारे से 96 बोतल देशी टनाका शराब के साथ एक बाइक जब्त किया है. हालांकि पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर बाइक और शराब छोड़कर भागने में सफल रहे. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने सोमवार की अपराह्न 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.