नबीनगर: वार गांव से राम लखन सिंह यादव कॉलेज औरंगाबाद के लिए निकले छात्र का आठ दिनों बाद भी नहीं मिला सुराग
मदनपुर थाना क्षेत्र के वार गांव से राम लखन सिंह यादव कॉलेज औरंगाबाद के लिए निकले छात्र का 8 दिनों बाद भी सुराग नहीं मिल पाया है. छात्रवर गांव निवासी संजय प्रजापति का 19 वर्षीय पुत्र अनुराज कुमार है. इसे लेकर जानकारी देने वालों को औरंगाबाद पुलिस द्वारा 25 हजार रुपये का पुरस्कार रखा गया है. बता दे की छात्रा 12 अगस्त को कॉलेज के लिए निकला था.