नबीनगर: नबीनगर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 से मारपीट मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना की पुलिस ने नबीनगर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 से मारपीट मामले में फरार आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित वार्ड नंबर 6 निवासी सुनील सिंह है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने रविवार को बताया कि उक्त व्यक्ति पर मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज थी जो फरार चल रहा था. उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.