सुजौली थाना क्षेत्र के टेढ़ीहा गांव निवासी अभिषेक साहनी 13 वर्ष पुत्र राधेश्याम सोमवार को पास में ही लकड़ी तोड़ने के लिए गया था। सोमवार के सुबह 10:30 बजे से किशोर 11000 बिजली लाइन के किनारे लगे सूखे पेड़ में लकड़ी तोड़ रहा था तभी 11000 लाइन पर रस्सी फंस गई जिससे वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई परिजनों में कोहराम मच गया।