मिहींपुरवा: मंझाव में जन शिकायतों को लेकर उप जिलाधिकारी ने चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया, सुनी समस्याएं
विकासखंड में मिहींपुरवा के ग्राम पंचायत मझाव में उप जिलाधिकारी संजय कुमार द्वारा जन शिकायतों हेतु चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उप जिलाधिकारी ने जन शिकायतों को सुना निस्तारण के निर्देश दिए जन शिकायतों के कैंप के दौरान ग्राम स्तरीय कर्मचारी क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक लेखपाल कोटेदार ग्राम प्रधान आशा कार्यकत्रियों आंगनवाड़ी पंचायत सहायक आदि उपस्थित रहे।