मिहींपुरवा: रामपुर धोबियाहार में हाई वोल्टेज तार से गन्ने की फसल में लगी आग, तीन बीघा फसल जली
मिहींपुरवा के रामपुर धोबियाहार में हाई वोल्टेज तार से गन्ने की फसल में आग लग गई रायबोझा फीडर से आने वाली 11000 एसटी लाइन में तार सर्किट से आग लगने के कारण को स्पष्ट किया गया। जिसमें किसान सीमा देवी पत्नी कनक राम की तीन बीघा खेत में लगी फसल झुलस गई। काफी कड़ी मसक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया बिजली विभाग को सूचित करने पर विभाग ने जानकारी जुटाई गई।