मिहींपुरवा: मोतीपुर में 10 वर्षीय मंदबुद्धि बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मोतीपुर पुलिस ने दुष्कर्म के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए पीड़िता के जीजा के भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने टीम गठित करते हुए ग्राम रतहिया से रामपुर झगड़हवा जाने वाले रास्ते से अभियुक्त को गिरफ्तार का न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। थाना स्थानीय पर मुंह आशा 572/2024 धारा 65 बीएनएस व 5 एम/6पोक्सो एक्ट पंजीकृत कराया गया था।