मिहींपुरवा: मिहींपुरवा के कुड़वा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, पुलिस कर रही जांच
शुक्रवार की सुबह मिहींपुरवा के नानपारा लखीमपुर हाईवे मार्ग पर कुड़वा के पास निकट सड़क पार कर रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी हादसे में बाइक सवार नरसिंह 50 वर्ष पुत्र मंगल ग्राम पड़रिया की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने पहुंच कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है वहीं पुलिस जांच में जुटी हुई है। तहरीर मिलने की पर कार्रवाई की बात कही है।