मोहन कांप्लेक्स में शनिवार शाम करीब चार बजे केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने प्रेस वार्ता कर नगर निकाय चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने बीजेपी समर्थित मेयर उम्मीदवार रोशनी खलखो के पक्ष में मतदान करने की अपील की ताकि रांची की बुनियादी सुविधाओं में सुधार हो और लोगों को परेशानियों से निजात मिले।