मुगलसराय: कुंडा खुर्द में गंगा कटान से ग्रामीणों में बढ़ी चिंता, धारा आबादी की ओर बढ़ रही है
गंगा कटान से कुंडा खुर्द गांव के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। खेतों के बाद अब कटान आबादी की ओर बढ़ रहा है और गंगा की धारा घरों के करीब पहुंच रही है। आज रविवार शाम करीब चार बजे ग्रामीणों ने बताया कि कटान की रफ्तार को लेकर उन्हें अपने आशियानों की चिंता सताने लगी है। ग्रामीणों ने कहा यदि समय रहते कटान रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भारी नुकसान होगा।