मंडरायल में चतुर्थ चरण के मतदान के लिए चुनाव दल रवाना; नीदर मोड़ चेक पोस्ट से गुजरे 12 ग्राम पंचायतों के वाहन
मंडरायल: पंचायत चुनाव के चौथे चरण में होने वाले मतदान को संपन्न कराने के लिए करौली महाविद्यालय से दोपहर 12 बजे मतदान दलों को रवाना किया गया। रवानगी के बाद सभी मतदान दलों के वाहन नीदर मोड़ चेक पोस्ट से होते हुए अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों की ओर रवाना हुए।
नीदर चेक पोस्ट प्रभारी गिरदावर अमित प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र की 12 ग्राम पंचायतों के मतदान दलों के सभी वाहन चेक पोस्ट से सुरक्षित गुजर चुके हैं। इनमें कसेड, रोधई, मोंगेपुरा, रानीपुरा, नींदर, जाखौदा, पंचोली, दरगमा, धोरैटा, ओड, चंदेली और टोडा ग्राम पंचायत के मतदान दल शामिल हैं। प्रशासन द्वारा मतदान दलों की रवानगी और आवागमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
Badgaon, Udaipur | Nov 13, 2026