शिवहर: मार्च महीने में बिजली विभाग के द्वारा शिवहर जिला से 7 करोड़ 63 लाख 40 हजार रुपए किया गया राजस्व वसूली
बिजली विभाग के विधुत कार्यपालक अभियंता छविंद्र प्रसाद ने बताया कि शिवहर जिला में बिजली विभाग की ओर से मार्च महीना में 16 करोड़ 30 लाख रुपया का लक्ष्य रखा गया था. लेकिन मार्च महीना में 7 करोड़ 63 लाख 40 हजार रुपया की राजस्व वसूली हुआ है. जो टारगेट से काफी कम है. उन्होंने बताया राजस्व वसूली के प्रति लापरवाही बरतने वाले कर्मी पर कार्रवाई की जाएगी।