जनपद बदायूं के सहसवान क्षेत्र में गौशाला की बदहाल व्यवस्थाओं की खबर कवरेज करने पहुंचे एक पत्रकार ने ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्रकार का आरोप है कि गौशाला की अव्यवस्थाओं की फोटो और वीडियो बनाने से नाराज ग्राम प्रधान ने फोन पर गाली-गलौज की, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और जान से मारने की धमकी दी
आज एक पत्रकार ग्राम बैपुर मानपुर स्थित गौशाला में गोवंश की स्थिति और व्यवस्थाओं की कवरेज करने पहुंचे थे। पत्रकार के मुताबिक, गौशाला में गोवंश के सामने नांद खाली पड़ी थी, भूसा सड़ा हुआ था और पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं थी।
आरोप है कि खबर की कवरेज से नाराज ग्राम प्रधान ने फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी। पत्रकार ने घर आकर लाठी-डंडों से मारपीट करने, जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पत्रकार ने थाना सहसवान में प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच, ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच, कानूनी कार्रवाई और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। क्या गौशाला की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाना अब पत्रकारों के लिए खतरा बनता जा रहा है? अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है।
नोट: सभी आरोप शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए हैं। इनकी स्वतंत्र पुष्टि और पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
#BadaunNews #SahaswanNews #JournalistSafety #GauShala #BadaunBreakingNews #UttarPradeshNews #Journalism #PressFreedom #GroundReporting #FactCheck #UPPolice #SandeepPrakash #reach #बदायूं_न्यूज #सहसवान
Bisauli, Budaun | Nov 19, 2026