सिमडेगा: सिमडेगा शहरी क्षेत्र के वार्ड 6 से लेकर 10 तक के प्रत्याशियों को अंचल कार्यालय में दिया गया चुनाव चिन्ह
सिमडेगा शहर क्षेत्र के वार्ड 6 से लेकर 10 तक के प्रत्याशियों को अंचल कार्यालय सिमडेगा में शनिवार को 1:00 बजे अंचल अधिकारी के द्वारा चुनाव चिन्ह आवंटन किया गया। जिसमें किसी को अलमारी, किसी को बेबी वॉकर ,किसी को बल्ला तो किसी को मोतियों की माला चुनाव चिन्ह देकर उन्हें आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करने की बात कही।