सिमडेगा: निकाय चुनाव: प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न मिला, चुनावी सरगर्मी तेज
सिमडेगा: नगर निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को 2 बजे आईटीडीए कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी (अध्यक्ष पद) सरोज तिर्की ने बताया कि नगर परिषद अध्यक्ष पद के सभी 8 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। साथ ही 20 वार्डों के 106 प्रत्याशियों को भी प्रतीक दिए गए और आचार संहिता का पालन करने के निर्देश दिए गए।