सिमडेगा: सिमडेगा नगर निकाय चुनाव: आईटीडीए कार्यालय में सभी आठ अध्यक्ष प्रत्याशियों को मिला चुनाव चिन्ह
सिमडेगा नगर निकाय चुनाव को लेकर सरगामी तेज हो गई है इधर शनिवार को 12:00 बजे आईटीडीए कार्यालय में सभी आठ अध्यक्ष प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न दिया गया। बारी-बारी से सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटन करते हुए आईटीडीए निदेशक सरोज तिर्की ने बताया कि आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करते हुए प्रचार प्रसार करें और आगामी 23 फरवरी को मतदान का तिथि सुनिश्चित हुआ है।