तिजारा: तिजारा जैन समाज ने गृहमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, जैन साध्वी की मौत के मामले में दोषियों को सजा देने की मांग की
Tijara, Alwar | May 25, 2026 मध्य प्रदेश के रीवा में एक जैन साध्वी को कार से कुचले जाने की घटना के विरोध में तिजारा जैन समाज ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे आक्रोश जुलूस निकाला।यह जुलूस शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचा,यहां पर एसडीएम को देश के गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में रीवा घटना के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर कठोरतम कानूनी सजा देने की मांग की गई है।