प्रेस नोट
जिला दतिया
*हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार आरोपी को थाना उनाव पुलिस ने किया गिरफ्तार*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मंजीत चावला एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय श्री पूनमचंद्र यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना उनाव पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 140/2026, धारा 109(1), 115(2), 296(बी), 3(5) बीएनएस में फरार चल रहे आरोपी अरुण गुर्जर पुत्र नरेंद्र गुर्जर, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम सेरसा, थाना उनाव, जिला दतिया की तलाश की जा रही थी।
थाना उनाव पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास एवं पतारसी की गई। पुलिस टीम को प्राप्त सूचना एवं अथक प्रयासों के आधार पर दिनांक 07.09.2026 को फरार आरोपी अरुण गुर्जर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
गिरफ्तार आरोपी को विधिवत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का जेल वारंट जारी किए जाने पर आरोपी को जिला जेल दतिया में निरुद्ध कराया गया।
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक अंशुल अरोरा, थाना प्रभारी उनाव, प्रआर. 67 आदित्य, प्रआर. 643 कमलदीप, प्रआर. 187 रामनिवास, आर. 876 दीपांशु साहू, आर. दर्शन यादव, आर. भूपेंद्र सिंह एवं आर. मोहित शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
थाना उनाव पुलिस द्वारा फरार एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान निरंतर जारी है।