मानपुर: पड़खुरी निवासी पंचायत सचिव ऑनलाइन ठगी का शिकार, शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ठगे गए पैसे
Manpur, Umaria | Aug 21, 2026 पड़खुरी गांव के निवासी पंचायत सचिव मंगलेश्वर शुक्ला को ठगों ने शेयर मार्केट मे कम समय मे अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से ठगी का शिकार बनाया।कम समय और कम मेहनत मे लाखो रुपये कमाने का सपना संजोय पंचायत सचिव को जब ठगी का अहसास हुआ तो उसके तोते उड़ गए।मामले की रिपोर्ट पर थाना इंदवार पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध FIR दर्ज कर ली है