लिधौरा: बीरऊ: इंस्टाग्राम मैसेज से शुरू हुए विवाद में गर्भवती युवती व पिता पर लाठी-डंडों से हमला
ग्राम बीरऊ में इंस्टाग्राम मैसेज को लेकर विवाद हिंसा में बदल गया। युवती द्वारा मैसेज करने से मना करने पर गांव के तीन लोगों ने गर्भवती युवती और उसके पिता के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी, जिससे दोनों घायल हो गए।पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़िता की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी