औरैया: ऑपरेशन कवच 2.0 के तहत परिवहन विभाग ने की कार्रवाई, दो बसों का चालान और दो वाहन किए सीज
अनधिकृत यात्री वाहनों के विरुद्ध परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश पर बुधवार रात जनपद औरैया में विशेष चेकिंग अभियान “ऑपरेशन कवच 2.0” चलाया गया। अभियान के तहत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) एनसी शर्मा के नेतृत्व में यात्री वाहनों समेत अन्य वाहनों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान यात्री वाहनों (बसों) के विभिन्न मानकों की जांच क