सुल्तानगंज: सपनों को पंख लगाकर गुजरात रवाना हुईं सुल्तानगंज की 16 बेटियां, राष्ट्रीय मंच पर गूंजेगी बिहार की झिझिया
आंखों में सपने, चेहरे पर मुस्कान और अपने शहर का नाम रोशन करने का जज्बा लेकर सुल्तानगंज की 16 बेटियां सोमवार को गुजरात के लिए रवाना हुईं। दीपांशु डांस क्लासेस की छात्राओं ने सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन से गांधीधाम स्पेशल ट्रेन के जरिए अपनी यात्रा शुरू की। उनका यह सफर बिहार की लोकसंस्कृति को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ये बेटिय