टीकमगढ़: शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया
छिंदवाड़ा क्षेत्र की एक पीड़ित ने कोतवाली थाने में शिकायत की थी कि आरोपी अखिलेश साहू द्वारा शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया गया और शादी करने से इनकार किया गया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज किया। कोतवाली थाना पुलिस में आरोपी अखिलेश साहू को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया है।