नारदीगंज: सवाल पूछने पर मारपीट का आरोप, विधायक के स्कूल निरीक्षण के दौरान जितेंद्र यादव ने नारदीगंज में थाना में किया आवेदन
नारदीगंज थाना क्षेत्र में जितेंद्र कुमार ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि जदयू की विधायक स्कूल निरीक्षण के लिए पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने विधायक से कुछ सवाल-जवाब किए। जितेंद्र कुमार का आरोप है कि सवाल पूछने के बाद उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि से सवाल करना कोई गुनाह नहीं है।