शुक्रवार से 5वीं,8की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई है दोपहर 2:00 से पेपर शुरू हुआ। नमक मंडी स्थित पद्माकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 5वीं एवं 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के दौरान भारी लापरवाही सामने आई। परीक्षा केंद्र पर बुनियादी सुविधाओं के अभाव में मासूम छात्र अंधेरे में पेपर देने को मजबूर हुए, वहीं कई बच्चे जमीन पर बैठकर परीक्षा देते नज़र आयें।