बक्सर: जिले में फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर महदह गांव में डेमो, किसान 75 से 80% अनुदान पर कर सकते हैं खरीदारी
Buxar, Buxar | Nov 18, 2024 जिले में बुआई से लेकर कटाई और उसके बाद फसल अवशेषों के प्रबंधन के लिए कई प्रकार के कृषि यंत्र उपलब्ध है. जिसकी कीमत अधिक होने को लेकर किसान खरीद नहीं पाते हैं. ऐसे में सरकार इन कृषि यंत्रों की खरीद पर भारी सब्सिडी दे रही है. बक्सर प्रखंड के बीज गुणन प्रक्षेत्र, महदह में स्ट्रॉ बेलेर यंत्र का demo दिया गया.